चार धाम यात्रा के नाम पर हो रहा फ्रॉड, श्रद्धालु रहें सतर्क, सरकार ने दी चेतावनी, भूलकर भी न करें ये गलती 

साइबर अपराधी अब चारधाम यात्रियों को शिकार बना रहे हैं। फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
Char Dham Scam Alert

Char Dham Scam Alert: चार धाम यात्रा की प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर ने अलर्ट जारी है। ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है। ठग यात्रियों को अलग-अलग तरीके से स्कैम का शिकार बना रहे हैं।

स्कैमर्स श्रद्धालुओं को नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। ऐसे मामलों में केदारनाथ चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर, गेस्ट हाउस, होटल बुकिंग, ऑनलाइन कैब/टैक्सी सर्विस बुकिंग, हॉलिडे पैकेज और धार्मिक टूर को जैसी सेवाएं फर्जी वेबसाइट पर ऑफर करते हैं। यात्री इन सर्विस के लिए पेमेंट तो करते हैं, लेकिन उन्हें कोई कन्फर्मेशन मैसेज नहीं मिलता है। न ही संपर्क के लिए कोई जानकारी उपलब्ध होती है।

यात्री जरूर रखें इन बातों का ख्याल 

  • यदि आप चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं तो किसी भी सेवा का भुगतान करने से पहले वेबसाइट को सत्यापित जरूर करें।
  • गूगल, व्हाट्सऐप या फेसबुक पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करके से पहले भी वेरिफिफिकेशन जरूर करें।
  • विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसी या सरकार के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही बुकिंग करें।
  • ऐसे किसी भी धोखाधड़ी के मामले की शिकायत नेशनल साइबरक्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर करें। जरूरत पड़ने पर “1930” पर कॉल भी कर सकते हैं।

हेलिकॉप्टर बुकिंग और गेस्ट हाउस बुकिंग के लिए वेबसाइट 

इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर ने श्रद्धालुओं को केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर विजिट करने की सलाह दी है। वहीं सोमनाथ ट्रस्ट के ऑफिशियल वेबसाइट somnath.org. पर जाकर गेस्ट हाउस की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।

कब शुरू होगी चारधाम यात्रा?

इस साल अक्षय तृतीया के दिन यानि 30 अप्रैल को चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस दिन सुबह 10:30 बजे खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews