Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों के लिए गुड न्यूज, ड्रोन से पहुंचेंगी दवाईयाँ, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Chardham Yatra 2023

Chardham Yatra 2023: चरधाम यात्रा बहुत जल्द शुरू होने वाली है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार जुटी हुई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रियों के कई बड़ी घोषणाएं की है। सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को 3 स्तरीय स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा देश भर से आने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सहायता और आपातकालीन प्रबंधन बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) को लेकर सोमवार को उतराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंत्री मनसुख मंडाविया ने मुलाकत कर कई मुद्दों पर चर्चा की। यात्रा को 3 स्तरीय स्वास्थ्य सुरक्षा के अंदर कवर किया गया है। जिसके तहत यात्रियों को ड्रोन सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

ड्रोन से होगी दवाइयों और वैक्सीन की सप्लाइ

उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में कोविड-19 टीको के परिवहन के लिए ड्रोन की टेस्टिंग सफल हुई है। एम्स ऋषिकेश ने दवाइयों के सप्लाइ के लिए ड्रोन सेवाएं शुरू भी कर दी है। रिपोर्ट की माने तो चारधम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी ड्रोन की सहायता से दवाइयाँ और टीके को उपलब्ध करवाया जाएगा।

मेडिकल प्रोफेशनल की होगी तैनाती

लाइफ सपोर्ट और आपातकालीन परिवहन के लिए चार धाम राजमार्ग पर एंबुलेंस की व्यवस्था और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जब तक यात्रा के समापन तक स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने के लिए पीजी के छात्रों को तैनात की जाएगा। मेडिकल प्रोफेशनल की तैनाती पर भी चर्चा की गई है। इसके अलावा AIIMS ऋषिकेश, श्रीनगर और दून मेडिकल कॉलेजों से रेफरल सहायता भी मुहाइयाँ करवाई जाएगी। साथ ही ये कॉलेज यात्रियों के लिए ड्रोन के जरिए आपातकालीन दवाइयों की उपलब्धता का ख्याल भी रखेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews