Chardham Yatra 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, इस दिन होगी यात्रा की शुरुआत, ऐसे करें एडवांस बुकिंग

Chardham Yatra 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, इस दिन होगी यात्रा की शुरुआत, ऐसे करें एडवांस बुकिंग

Chardham Yatra 2023: हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक चार धाम यात्रा बहुत ही विशेष होती है। हर साल हजारों भक्त इसके लिए अपने घरों से निकलते हैं और देश के चार पवित्र स्थानों पर जाकर भगवान के दर्शन करते हैं। बहुत जल्द यात्रा की शुरुआत होने वाली है। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल यानि 21 फरवरी से ही शुरू हो रहे हैं। यदि आप भी चार धाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

बिना पंजीकरण नहीं होगी दर्शन की अनुमति

ऐसा पहली बार हो रहा है जब यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत हो रही है। पर्यटकों के आगमन की तैयारी पर्यटन विभाग बहुत पहले से ही शुरू कर चुका है। भक्तगन आसानी से ऑनलाइन एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पट खुलने की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस बार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए चारधाम यात्रा के मार्गों पर काउन्टर नहीं खोले जाएंगे। हालांकि ऋषिकेश के यात्रा कार्यालय में एक काउन्टर को खोलने की अनुमति है। बाहरी राज्यों से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बिना रजिस्ट्रेशन के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए हैं। व्हाट्सएप टोल फ्री नंबर-0135-1364 से जरिए भी आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाईट registrationandtouristcare.uk.gov.in और touristcareuttarakhand एप का ऑप्शन भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews