‘चूहे की हत्या’ के मामले में अदालत में चार्जशीट दायर, देश में पहली बार हुआ चूहे का पोस्टमार्टम

‘चूहे की हत्या’ के मामले में अदालत में चार्जशीट दायर, देश में पहली बार हुआ चूहे का पोस्टमार्टम

Charge sheet filed in rat murder case : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ‘चूहे की हत्या’ के मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 30 पन्ने का आरोप पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मीडिया में जारी वीडियो तथा अलग अलग विभागों के जानकारों के मत भी शामिल किए गए हैं।

बता दें कि पिछले साल 25 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र में ये अनोखा मामला सामने आया। यहां पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने गांधी ग्राउंड चौराहे के पास से गुजरते हुए देखा कि मनोज कुमार नाम का एक व्यक्ति चूहे की पूंछ में डोरी से पत्थर बांधकर उसे नाले में डुबा रहा है। उन्होने तुरंत नाले से चूहे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विकेंद्र ने इस मामले में आरोपी से बात की तो उसने इसपर विवाद किया और कहा मैं तो ऐसा ही करता हूं और करता रहूंगा। इसके बाद विकेंद्र में स्थानीय थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया। इस विवाद में शांतिभंग में चालन भी किया गया।

चूहे की मौत का कारण पता करने के लिए उसका पोस्टमार्टम करना जरुरी था, लेकिन बदायूं पशु चिकित्सालय में इसका इंतजाम नहीं था। इसलिए चूहे को बरेली के आईवीआरआई भेजा गया। वहां चूहे का पोस्टमार्टम किया गया और रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसक मौत दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि चूहे के फेंफड़े और लीवर पहले से ही खराब थे। आईवीआरआई के जॉइंट डायरेक्टर डॉक्टर केपी सिंह ने कहा था कि देश में चूहे के पोस्टमार्टम होने का यह पहला मामला है। अब इस मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews