मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें

Yogi Adityanath, UP CM Yogi Adityanath, Halal Certification

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की महिलाओं (women) को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं 48 घंटे तक निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा 9-10 अगस्त रात 12 बजे से 11-12 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। प्रदेश सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देती रही है।

आपको बता दें कि शासन के विशेष सचिव ने इस बाबत उप्र सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। कहा है कि दस अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त 2022 की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल करें।

गौरतलब है कि इस बार रोडवेज ने कानपुर, लखनऊ, अयोध्या आदि रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उक्त दिवस पर इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन की बजाय नि:शुल्क यात्रा के मैनुअल टिकट बनाए जा सकते हैं। इसकी प्रविष्टि मार्ग पत्र में भी अंकित रहेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews