झीलों की नगरी Udaipur आपके स्वागत के लिए तैयार, IRCTC के साथ प्रत्येक गुरुवार कीजिये टूर

झीलों की नगरी Udaipur आपके स्वागत के लिए तैयार, IRCTC के साथ प्रत्येक गुरुवार कीजिये टूर

IRCTC Udaipur City Of Lakes Tour : सर्दी का मौसम है और बहुत से लोग इस मौसम में घूमने का टूर बनाते हैं, यदि आप भी इस मौसम का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस टूर प्लान को जरुर देख लीजियेगा ।

आईआरसीटीसी ने इस बार राजस्थान के उदयपुर शहर का टूर प्लान बनाया है जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है, खास बात ये है कि आप प्रत्येक गुरुवार को उदयपुर टूर का आनंद ले सकते हैं। इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल जारी कर दी गई है।

IRCTC द्वारा अनाउंस किये गए टूर पैकेज के मुताबिक पर्यटकों को ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी , इसके लिए स्पेशल ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से हर गुरुवार शाम 19:35 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और 3 AC दोनों क्लास के कोच होंगे, यात्री अपनी सुविधानुसार टिकट बुकिंग करा सकता है ।

उदयपुर टूर चार दिन और तीन रात के लिए होगा जिसका किराया 5425/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं, इसी किराये में होटल और ब्रेकफास्ट शामिल है।

Udaipur

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews