7 मई को देश के 244 चिन्हित जिलों में मॉक ड्रिल, MP के इन जिलों में बजेगा युद्ध वाला सायरन, गृह मंत्रालय ने जारी किये आदेश

जानकारी के मुताबिक कल 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर आज गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई, गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित बैठक में 244 सिविल डिफेंस जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर यह एक महत्वपूर्ण बैठक बताई जा रही है
Civil Defence mock drill Union Home Ministry

Civil Defence mock drill : पहलगाम आतंकी हमले के बाद से  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात बने हुए है, भारत द्वारा सिंधु जल समझौता रद्द करने के अलावा अन्य कई प्रतिबंध लागू करने के बाद अब दोनों देश जंग के मुहाने पर खड़े हैं, भारत ने संभावनाओं को देखते हुए युद्ध की तैयारी तेज कर दी है साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी क्रम में कल 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, कल देश के सभी राज्यों में युद्ध के सायरन बजेंगे।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्यों ने मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है, आदेश के मुताबिक  7 मई को देश के 244 चिन्हित जिलों में यह मॉक ड्रिल होगी। इसका मकसद सिविल डिफेंस की तैयारी की जांच करना, इसे और बेहतर बनाना है। मॉक ड्रिल में जिला अधिकारी, सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, कॉलेज और स्कूल के छात्र भी भाग लेंगे। सरकार का कहना है कि यह मॉक ड्रिल विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और आपसी तालमेल की जांच के लिए जरूरी है।

बजेंगे युद्ध वाले सायरन, नागरिकों को दी जाएगी ट्रेनिंग 

गृह मंत्रालय की ओर से राज्यों को  भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले के सायरन, आम जनता को सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) से जुड़ी ट्रेनिंग देना, ब्लैकआउट उपाय, जरूरी ठिकानों की कैमोफ्लाज (छिपाने की व्यवस्था) और एवैक्यूएशन (निकासी) प्लान का अभ्यास किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा हालात में देश को कई नए और जटिल खतरों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हर समय पूरी तैयारी रखनी चाहिए।

54 साल बाद देश में होने जा रही मॉक ड्रिल

पहलगाम हमले के बाद भारत ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं, जिसमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्‍थगित करना बहुत बड़ा कदम है, यह ऐसा कदम है, जिसे भारत ने 1965, 1971 और  1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान भी नहीं उठाया था, भारत के इस कदम के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है ,  पाकिस्तान ने कहा है कि पानी रोकना युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।

MP के पांच जिलों में होगी मॉक ड्रिल

7 मई को देश के अलग अलग राज्यों के 244 चिन्हित जिलों में ये सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी इसमें मध्य प्रदेश के पांच जिले शामिल हैं, इन जिलों में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और कटनी  जिला शामिल है, इन जिलों के स्थानीय प्रशासन ने गृह मंत्रालय का देश मिलने के बाद मॉक ड्रिल की तैयारियां तेज कर दी है।

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/05/mpbreaking46848915.pdf

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews