विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट निकला फर्जी, CJP ने मांगी माफी, कहा – ‘माफ किजीए हमने बहुत बड़ी ग़लती कर दी’, जानिए पूरा मामला

विराट कोहली की एक फेक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा भ्रम फैल गया। दरअसल छात्रों के आंदोलन और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े फेक पोस्ट को पहले कई लोगों ने विराट कोहली का बयान मान लिया, लेकिन बाद में जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला।
विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट निकला फर्जी, CJP ने मांगी माफी, कहा - 'माफ किजीए हमने बहुत बड़ी ग़लती कर दी', जानिए पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट ने कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। दरअसल छात्रों के आंदोलन और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े इस पोस्ट को कई लोगों ने असली मानकर साझा किया, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि यह पोस्ट विराट कोहली के आधिकारिक अकाउंट से किया ही नहीं गया था। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

कैसे वायरल हुआ फर्जी स्क्रीनशॉट?

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विराट कोहली के नाम से एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा। इस पोस्ट में दावा किया गया कि पूर्व भारतीय कप्तान ने छात्रों के आंदोलन, परीक्षा प्रणाली और ईमानदारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ही घंटों में हजारों यूजर्स ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया और कई लोगों ने इसे विराट कोहली का आधिकारिक बयान मान लिया।

वायरल स्क्रीनशॉट देखने में पूरी तरह असली प्रतीत हो रहा था। उसमें विराट कोहली का नाम, प्रोफाइल फोटो और ब्लू टिक भी दिखाई दे रहा था। यही वजह रही कि बड़ी संख्या में लोगों ने बिना सत्यापन किए इसे आगे बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से ट्रेंड करने लगा और विभिन्न संगठनों व यूजर्स ने भी इसे आधार बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

हालांकि कुछ समय बाद जब सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी पड़ताल की तो मामला पूरी तरह अलग निकला। जांच में सामने आया कि वायरल पोस्ट विराट कोहली के आधिकारिक अकाउंट से किया ही नहीं गया था।

विराट कोहली के आधिकारिक अकाउंट से नहीं किया गया था पोस्ट

वहीं सोशल मीडिया जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वायरल स्क्रीनशॉट जिस अकाउंट का था, वह विराट कोहली का आधिकारिक X हैंडल नहीं था। पोस्ट जिस अकाउंट से किया गया था उसका यूजरनेम @Highonchurma बताया गया, जबकि विराट कोहली का आधिकारिक X हैंडल @imVkohli है। बताया जा रहा है कि X Premium सुविधा का उपयोग करते हुए किसी यूजर ने अपना नाम और प्रोफाइल फोटो बदलकर ऐसा अकाउंट तैयार किया, जिससे पहली नजर में वह विराट कोहली का अकाउंट प्रतीत हो। इसी वजह से कई लोग भ्रमित हो गए और पोस्ट को बिना जांचे शेयर करते रहे।

CJP ने सार्वजनिक रूप से मानी गलती

वहीं वायरल पोस्ट के फर्जी होने की पुष्टि के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि उनसे तथ्य जांचने में चूक हुई और जिस पोस्ट को विराट कोहली का आधिकारिक बयान बताया गया था, वह वास्तव में फर्जी अकाउंट से किया गया पोस्ट था।

हालांकि इस दौरान CJP ने फिर विराट कोहली को निशाना बनाया, दरअसल माफ़ी मांगने के साथ ही पार्टी की ओर से विराट कोहली को छात्रों के मुद्दों पर नहीं बोलने के लिए निशाना बनाया। पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘Virat kohli अभी भी British नागरिक बने बैठे हैं !’ हालांकि अब तक विराट कोहली की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews