थाने में SHO और SI के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

delhi police

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के राजधानी दिल्ली से दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। हाई कोर्ट के स्टेटस रिपोर्ट (एसआर) के कागजात पर हस्ताक्षर को लेकर दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के गोविन्दपुरी पुलिस थाने में एक सब इंस्पेक्टर महेश चंद और एसएचओ जगदीश यादव विवाद हो गया, बात इतनी बढ़ी की दोनों ने एक दूसरे को लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 23 सितंबर को होंगे इंटरव्यू, इन पदों पर होनी है भर्ती, जानें नियम-पात्रता

इस मारपीट में एसएचओ जगदीश को चोटें आई हैं और सब इंस्पेक्टर महेश भी घायल हो गए। SHO जगदीश यादव और SI महेश चंद की एम्स में एमएलसी कराई गई, इस घटनाक्रम के बाद  डीसीपी ईशा पांडे ने एसआई को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फोर्स में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं और इस मामले में कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, मंगलवार 6 सितंबर की सुबह हाई कोर्ट के एक एसआर पर हस्ताक्षर कराने के लिए SI महेश चंद (बैच 2010) गोविंदपुरी थाने के SHO जगदीश यादव के पास गए थे, एसएचओ एसआर में कई बदलाव करने लगे, इस पर SI ने आपत्ति जताई और कहा कि वे पहले ही स्टैंडिंग काउंसल से इसकी जांच करा चुके हैं और इसमें बदलाव करना समय की बर्बादी के और कुछ नहीं है, इसी बात पर बहस हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट पर पहुंच गया।इस घटना में एसएचओ और एसआई दोनों को कुछ चोटें लगी हैं, दोनों ने एम्स में जाकर अपनी एमएलसी कराई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी ईशा पांडे कार्रवाई करते हुए SI महेश को सस्पेंड कर दिया और इस मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews