पश्चिम बंगाल : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा अक्टूबर की सैलरी व 20% अतिरिक्त DA का लाभ

मुख्यमंत्री ने वित्त सचिव और वित्त मंत्री से अक्टूबर का वेतन दुर्गा पूजा से पहले जारी करने को कहा है। साथ ही अतिरिक्त 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।
DA Hike News

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अक्टूबर महीने का वेतन जारी किया जाएगा। उन्होंने वित्त सचिव और वित्त मंत्री को निर्देश दिए हैं कि अक्टूबर का वेतन दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों के खातों में भेजा जाए।

29 जुलाई को पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ‘भवानी भवन’ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य कर्मचारियों के DA में अभी 42% का अंतर है, जिसे एक साथ खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन इसे धीरे-धीरे कम किया जाएगा।  सरकार इस अंतर को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने राज्य में गठित 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और बकाया DA (Arrears) के चरणबद्ध भुगतान की प्रतिबद्धता भी जताई गई है। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में 60% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है।

गौरतलब है कि 22 जून 2026 को शुभेंदु अधिकारी सरकार ने पश्चिम बंगाल का बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। यह बढ़ोतरी राज्य सरकार के कर्मचारियों, अर्ध-सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगी।

महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़त देखने को मिलेगी। जिनका बेसिक पे 20,000 रुपए है, उनका डीए 3,600 से बढ़कर 7,600 रुपए और जिनका बेसिक पे 30,000 है, उनका डीए बढ़कर 11,400 रुपए होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews