हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ मोहन यादव, बोले- भारत के खिलाफ जाने वालों को जनता सबक सिखाएगी

एक तरफ पीएम मोदी देश में , विदेश में देश का मान बढ़ा रहे हैं दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी हैं आज वो भी हरियाणा में हैं वो ना देश का यहाँ सम्मान रखते हैं और ना विदेश में।
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav in Haryana : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भिवानी के नंदगांव में एक आमसभा को संबोधित किया, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की याद दिलाई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, सीएम डॉ यादव ने कम्युनिस्ट पार्टी पर भी हमला किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीरों की धरती हरियाणा के नंदगांव में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में आयोजित ‘जन आशीर्वाद जनसभा’ को सम्बोधित कर भाजपा को प्रचंड विजयश्री दिलाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा राज्य में गरीब कल्याण, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के लिए किये गये कार्यों ने जनता का अपार विश्वास जीता है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओतप्रोत भिवानी के हमारे भाई-बहन भाजपा को आशीर्वाद देकर पुनः कमल खिलाने का प्रण ले चुके हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम डॉ यादव ने कहा कि ये मत भूलना कि जिनके लिए पाकिस्तान से आवाज आती है वो है कांग्रेस, उनके साथ वाले कश्मीर में धारा  370 हटाने का विरोध कर रहे हैं। अरे भाई आपको भारत में राजनीति करनी है तो भारत के लोगों का समर्थन लो तुम पाकिस्तान का समर्थन क्यों ले रहे हो, यदि ऐसा है तो फिर वहां जाकर राजनीति करो।

भारत के खिलाफ जाने वालों को जनता सबक सिखाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की खातिर हमारे बच्चे सीमा पर खड़े होकर पाकिस्तान के सैनिक से अपने खून की बाजी लगाकर लड़ते हैं और ये वोट की खातिर हमारे खून को अपमानित करते हैं,देश को हमारी सेना को लज्जित करते हैं। पूरा देश ऐसे भावनाओं का विरोध करता है, याद रखना जो भारत के खिलाफ जाने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

राहुल गांधी को ना यहाँ समझ है ना विदेश में, ये दुर्भाग्यपूर्ण है 

उन्होंने कहा कि आज यदि बदलाव दिखाई दे रहा है तो आशा और उम्मीद के रूप में भारतीय जनता पार्टी दिखाई दे रही है और हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व दिखाई दे रहा है। एक तरफ पीएम मोदी देश में , विदेश में देश का मान बढ़ा रहे हैं दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी हैं आज वो भी हरियाणा में हैं वो ना देश का यहाँ सम्मान रखते हैं और ना विदेश में।  ये दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को ना यहाँ समझ है ना विदेश में, वे हमेशा गलती करते हैं।  मोहन यादव ने कम्युनिस्टों पर भी निशाना साधा और कहा ये न राम, न कृष्ण को मानते हैं और न धर्म को मानते हैं,  कम्युनिस्ट विचारधारा, देश विरोधी विचारधारा से जुड़ती दिखाई देती है, इन्हें भी जनता सबक सिखाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews