CM ने बढ़ाया कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA, 4 महीने के एरियर का भी होगा भुगतान, जानें कब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

AP Employees DA Hike : केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन करना शुरु कर दिया है। राजस्थान के बाद अब अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों पेंशनभोगियों को 2 प्रतिशत डीए/डीआर वृद्धि का तोहफा मिला है। इसका लाभ मई की सैलरी के साथ जून 2026 में मिलेगा।
DA Hike Latest News

Employee DA Hike

अरुणाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य की पेमा खांडू सरकार ने भी अपने कर्मचारियों पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते / महंगाई राहत में वृद्धि कर दी है, जिसके बाद डीए/डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत पहुंच गई है। नई दरें जनवरी 2026 से लागू होंगी ऐसे में जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा।

सीएम पेमा खांडू ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इस संशोधन से पूरे राज्य भर में लगभग 69,248 कर्मचारियों और 40,477 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इसमें सेवारत एआईएस अधिकारी, प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के कर्मचारी और राज्य के कर्मचारी, पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी शामिल है।

उन्होंने बताया कि यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 की अवधि का बकाया नकद रूप में भुगतान किया जाएगा, जबकि इसके बाद संशोधित DA/DR को नियमित मासिक वेतन और पेंशन में शामिल कर लिया जाएगा। यह निर्णय सरकार की अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण और वित्तीय भलाई के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महंगाई भत्ते (DA) के लिए सालाना 83.31 करोड़ रुपए और महंगाई राहत (DR) के लिए सालाना 17.24 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। इस तरह राज्य सरकार पर वार्षिक वित्तीय बोझ 100.54 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews