सीएम केजरीवाल का ऐलान- 72 लाख लोगों को 2 महीने का मुफ्त राशन, ऑटो टैक्सी ड्रायवरों को 5 हजार देगी सरकार

सीएम केजरीवाल का ऐलान- 72 लाख लोगों को 2 महीने का मुफ्त राशन, ऑटो टैक्सी ड्रायवरों को 5 हजार देगी सरकार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने फ्री राशन और आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि दिल्ली के 72 लाख राशनकार्ड धारकों को 2 महीने कर फ्री राशन दिया जाएगा। इसी के साथ ऑटो टैक्सी चालकों को 5000 रूपये दिए जाएंगे।

संबल योजना: शिवराज सिंह चौहान आज हितग्राहियों के खातों में 379 करोड़ करेंगे ट्रांसफर

डिजीटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगभग 72 लाख लोगों को दो महीने तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसका मतलब ये नहीं है कि लॉकडाउन दो महीने तक चलेगा। इसी के साथ उन्होने कहा कि सरकार ऑटो और टैक्सी चालकों को 5000 रूपये देगी। पिछली बार भी 1,56,000 ऑटो टैक्सी चालकों की मदद की गई थी, उन सभी को इस बार भी आर्थिक सहायता की जाएगी।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण के 18,043 मामले सामने आए हैं जो 15 अप्रैल के बाद सबसे कम है। संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटे में 448 मरीजों की मौत हुई वहीं 20,293 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews