बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले TMC विधायक निलंबित, सामने आया CM ममता बनर्जी का बयान, जानें क्या कहा?

हुमायूँ कबीर के सस्पेंशन ने बाद सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। SIR को लेकर केंद्र सरकार पर भी तंज कसा। उन्होनें कहा कि, "हम संप्रदायिक राजनीति नहीं करते और न ही इसे सहेंगे" 
CM Mamata Banerjee

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलहल देखी जा रही है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले विधायक हुमायूँ कबीर को टीएमसी ने पार्टी से गुरुवार को निलंबित कर दी है। अब इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee)का बयान सामने आया है। उन्होनें एक रैली में कहा कि”मुर्शिदाबाद एक एतेहासिक स्थान है, यहाँ के लोग की राजनीति पसंद नहीं करते, न इसमें शामिल होते हैं।” इसके अलावा उन्होनें SIR को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

कोलकाता के मेयर फरहीद हकीम ने बताया कि हुमायूँ हकीम ने मुर्शिदाबाद में अचानक बाबरी बनाने की घोषणा की थी। अध्यक्ष ममता बनर्जी की मंजूरी और जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी के सहमति से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं निलंबित होने के बाद 5 दिसंबर को इस्तीफा देने के साथ-साथ 22 दिसंबर को एक नई पार्टी की घोषणा करने के करने का बयान भी दिया है।

हुमायूँ कबीर ने क्या कहा?

हुमायूँ कबीर ने सीएम ममता बनर्जी पर पक्षपात करने और आरएसएस से जुड़े होने का आरोप भी लगाया है। उन्होनें कहा कि, “ममता बनर्जी लोगों से फंड लेकर जगन्नाथ मंदिर बनवाती हैं। वे दुर्गा पूजा के लिए फंड भी देते हैं। मुस्लिम मौलवियों को 3000 रुपये  अलाउंस दिया जाता है। सभी अलाउंस को मिलाकर 54000 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि कमिटी को हर साल 1,10,000 रुपये दिए जाते हैं। वह आरएसएस का काम कर रही हैं।”

कॉंग्रेस की प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर कॉंग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, “ममता बनर्जी की पार्टी की टीएमसी हुमायूं कबीर को लंबे समय से बचा रही है। जब हालात हाथ से बाहर निकल गए तो उसे बाहर निकालने का सोचा। बाबरी मस्जिद का मामला लंबे समय से चल रहा, लेकिन सीएम ने इसपर कोई बयान नहीं दिया। जब मामला हाथ से बाहर निकल गया तो उन्होंने पहले से छुपाने की कोशिश। लेकिन कभी हुमायूं कबीर को निकाला नहीं गया। इसे पहले भी उन्हें सस्पेंड किया गया था। लेकिन बाद में वापस भी ले लिया गया।  इसलिए उनके सस्पेंशन का इसका कोई मतलब नहीं बनता।”

सीएम ममता ने पेश मुर्शिदाबाद की तरक्की का ब्यूरो 

बहरामपुर स्टेडियम में 4 दिसंबर को ममता बनर्जी ने एक पब्लिक मीटिंग में जिले की तरक्की का ब्यौरा भी पेश किया। सबके सबको साथ लेकर चलने वाले और विकास के नजरिए पर और जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में माँ, माटी और मनुष्य की सरकार ने विकास को आगे बढ़ाने और समुदायों की भलाई के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये का निवेश करके 189 बदलाव लाने वाले प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए। उन्होंने SIR को केंद्र सरकार की साजिश बताया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews