सीएम शिवराज ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, पीएम करेंगे इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन

सीएम शिवराज ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, पीएम करेंगे इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन

CM Shivraj meets PM Modi : सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivrah Singh Chouhan) ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। उन्होने कहा कि इस दौरान कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आगामी जनवरी में मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है, इसे लेकर विशेष तौर पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी आएंगे। इसी के साथ सीएम ने कहा कि ‘मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का वर्चुअली शुभारंभ करने का भी आग्रह किया है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में अधिक देशों के बिजनेसमैन, डेलीगेशन, 34 देशों के एंबेस्डर्स भी पधार रहे हैं।’

पीएम मोदी करेंगे प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री जी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर पधार रहे हैं। प्रदेश में 11 व 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रही है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति जी भी पधार रहे हैं।’ बता दें कि मध्यप्रदेश में 8,9 और 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है। इसमें दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। प्रदेश की परंपराओं के अनुकूल उनके स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम की रचना की गई है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में जी-20 के अनेक आयोजन होने हैं। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे। आज भोपाल में इसका लोगो भी लॉन्च होने जा रही है। सीएम शिवराज ने इन सभी प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों को लेकर पीएम मोदी से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए हैं।

मध्य प्रदेश की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा

इसी के साथ सीएम ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में फ्लोटिंग पावर प्लांट लगने वाला है। बांध के ऊपर सोलर पैनल बिछाकर बिजली बनाएंगे, तो जमीन भी बचेगी, पानी भी भाप बनकर नहीं उड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी से शिलान्यास करने आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त हमने मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया है। धरती पर हमारे जनजातीय भाई-बहनों को जंगल, जमीन और जल व उनकी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने जो नियम बनाए हैं उन पर भी विस्तार से चर्चा की।’ दिल्ली में मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब एक घंटे की मुलाकात में कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि उन्होने मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से पीएम को अवगत कराया एवं अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इसी के साथ उन्होने कहा कि अनेक विषयों पर पीएम मोदी का मार्गदर्शन भी मिला है।

[dgv_vimeo_video id=”784320039″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews