सीएम शिवराज ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, की ये मांग

सीएम शिवराज ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, की ये मांग

भोपाल, मध्यप्रदेश। गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

Electricity: ऊर्जा मंत्री ने बिजली कंपनियों को दिए ये निर्देश, बोले- कार्ययोजना तैयार करें

सीएम शिवराज ने नरेंद्र तोमर को बताया कि मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का 3,16,892 किसानों द्वारा 8.36 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया है जिसका उत्पादन 12.12 लाख मीट्रिक टन होता है। हमें 1.34 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य मिला था। इसी के साथ उन्होने केंद्रीय कृषि मंत्री से ग्रीष्मकालीन फसल मूंग 12 लाख मीट्रिक टन एवं ग्रीष्मकालीन फसल उडद 0.61 लाख मीट्रिक टन उपार्जन हेतु लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध भी किया। सीएम ने बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रदेश का कुल दलहन उत्पादन 64.94 लाख मीट्रिक टन है। खरीफ 2020 में दलहन फसलों का उत्पादन नहीं किया गया है। रबी 2020-21 में दलहन फसलों का 1.94 मीट्रिक टन उपार्जन किया गया जबकि कुल उपार्जन का लक्ष्य 17.23 लाख होता है। इसलिए 17.23 लाख मी टन उपार्जन किया जाना शेष है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews