CM Shivraj praised PM Narendra Modi in Karnataka : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेता बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। कर्नाटक के होसपेट में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान भी कहता है कि ‘ऐ अल्लाह हमारे पास भी मोदी होता।’ उन्होंने कहा कि आज विश्व में जहां भी चले जाओ मोदी-मोदी के नारे लगते हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक दौरे पर हैं। वहां उन्होंने होसपेट में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस दौरान हजारों लोग इस यात्रा में साथ चले। यात्रा को संबोधित करते हुए शिवराज ने एक बार फिर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान भी ये ख्वाहिश जताता है कि या अल्लाह हमारे यहां भी मोदी होता।
सीएम शिवराज ने कहा कि आज न केवल होसपेट में बल्कि विश्व के किसी भी कोने में चले जाओ..मोदी मोदी के नारे लगते हैं। पूरे विश्व के अंदर पीएम मोदी ने देश की जो इज्जत बनाई है, वह अब तक नहीं थी। कांग्रेस के शासनकाल में छोटे छोटे से देश हमें डरा दिया करते थे। उन्होंने कांग्रेस पर कर्नाटक के कांग्रेस नेता और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का भी आरोप लगाया और कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सम्मेलन में सोनिया गांधी के ऊपर छाता लगा दिया गया, जबकि खड़के धूप में खड़े रहे। उन्होने कहा कि ये पूरे कर्नाटक का अपमान है।
[dgv_vimeo_video id=”808609884″]
