दिल्ली में सीएम शिवराज ने केजरीवाल पर कसा तंज, कही ये बात

दिल्ली में सीएम शिवराज ने केजरीवाल पर कसा तंज, कही ये बात

Delhi News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj) आज एमसीडी चुनाव (MCd Election) को लेकर दिल्ली पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान शिवराज ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल (Kejriwal) को गिरगिट से भी तेज रंग बदलने वाला और भस्मासुर जैसे नाम दिए। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर का विरोध कर अब श्रीराम का नाम जप रहे केजरीवाल को लेकर बहुत सी बातें कही।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केजरीवाल एक भस्मासुर है जो अपने गुरु का ही कबाड़ा कर बैठे। वह गिरगिट से भी तेज रंग बदलना जानते हैं इसलिए उनके धोखे में नहीं आना है। इस तरह के शब्दों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने केजरीवाल और आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल खोखला प्रचार करना जानते हैं जबकि भाजपा सेवा को ही अपना काम मानती है।

[dgv_vimeo_video id=”776665617″]

केजरीवाल हैं करप्शन वॉल

सीएम शिवराज ने अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल को करप्शन किंग कहा। उन्होंने कहा कि उनका एक मंत्री जेल में मसाज करवा रहा है और एक मंत्री मसाज करवा कर जेल जाने की तैयारी में है। दिल्ली के लोग ये अच्छे से जानते हैं कि शराब घोटाले से लेकर ना जाने कितने घोटाले केजरीवाल ने किए हैं और पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है। यहां की जनता का जीवन प्रदूषण के साथ घुट रहा है।

झूठ बोले कौवा काटे

अपने संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि केजरीवाल हमेशा झूठ बोलते हैं और भाजपा जनहित के कामों में विश्वास करती है। जनता की सेवा ही हमारा विचार है और हम काम करते हैं। इस दौरान शिवराज ने कहा झूठ बोले कौवा काटे केजरीवाल से डरियो धोखा देकर निकल जाएंगे तुम देखते रहियो।

जनसभा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि केजरीवाल राम मंदिर का विरोध करते दिखाई देते थे और जब मंदिर का निर्माण हो रहा है तो श्रीराम का नाम जपते हुए दिखाई दे रहे हैं। खोखला प्रचार करने वाले केजरीवाल का मध्यप्रदेश में पेपर पर फ्रंट पेज पर विज्ञापन छप रहा है जबकि दिल्ली की जनता उनसे परेशान है। पंजाब में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और विज्ञापनों में बताया जा रहा है कि हंसता-बढ़ता पंजाब।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। 2014 के बाद पूरी दुनिया का भारत को देखने का दृष्टिकोण बदल गया है। रूस, अमेरिका और चाइना जैसे देश भी मोदी-मोदी कर रहे हैं, आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दिल्ली की जनता से अपील करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मैं यही निवेदन करूंगा कि एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाइए ताकि सेवा के विचार को ताकत के साथ बढ़ाते हुए हम दिल्ली को बेहतर बना सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews