दुमका मामले में CM सोरेन ने दिया बेतुका बयान, बोले- घटनाएं तो होती

दुमका मामले में CM सोरेन ने दिया बेतुका बयान, बोले- घटनाएं तो होती

दुमका, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड के दुमका (Dumka) में हुई घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से घटना को लेकर सवाल किया तो उनका कहना था कि घटनाएं बोलकर नहीं आती है, यह तो होती रहती हैं। अपने इस बेतुके बयान के चलते हेमंत सोरेन सभी के निशाने पर आ चुके हैं। उनके इस बयान की निंदा की जा रही है।

भाजपा ने सीएम सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं और उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों को घुमाने फिराने से फुर्सत नहीं है। उन्हें राज्य की कानून व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है वह बस अपनी सरकार बचाना चाहते हैं। बीजेपी ने यह भी कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और छात्रा को न्याय दिलाया जाएगा।

Must Read- Deepika Padukone ने खरीदी Mercedes Maybach, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

हाल ही में दुमका में एक के बाद एक दो घटनाएं हुई हैं। घटना में अंकिता नामक छात्रा की एक का युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी। दूसरी घटना में एक नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। अंकिता के मामले में झारखंड ने अफरा तफरी मचा दी थी और तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करते हुए मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

दूसरे मामले में नाबालिग छात्रा के गर्भवती हो जाने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। परिवार के संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए उस पर हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

छात्रा अंकिता के मामले के बाद भाजपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि हर तरह की मदद दिलाई जाएगी और अंकिता को न्याय मिलेगा। वहीं दूसरी नाबालिक छात्रा के साथ हुए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था आखिर कब तक आदिवासी युवतियां दरिंदों की भेंट चढ़ेंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews