Lok Sabha Election 2024 : सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ये लोग मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं

CM Yogi Adityanath

Lok Sabha Election 2024 : देश में दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है, देश की 89 सीटों के लिए मतदाता आज वोट डाल रहे हैं, 13 राज्यों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, शाम को दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और चुनाव आयोग तीसरे चरण की प्रक्रिया में लग जायेगा। इस बीच नेताओं का बयानयुद्ध बदस्तूर जारी है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि ये लोग मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं। उन्होंने वोट अपील करते हुए मतदाता से  कहा कि आपका एक वोट देश की तस्वीर और तकदीर को बदलने में निर्णायक साबित होगा, आप सभी कांग्रेस के मंसूबों पर समय रहते अपने वोट के माध्यम से ‘पानी फेरने’ का काम करें।

योगी का दावा 4 जून को प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनेगी 

योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा देश में मतदान को लेकर उत्साह का वातावरण है, मोदी जी के 10 साल के कार्यों को लेकर उमंग है सकारात्मक माहौल है जिसे देखकर हम कह सकते हैं कि पीएम मोदी को देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। योगी ने कहा कि  मोदी जी ने 10 साल में देश को नई दिशा दी है ये कार्यकाल एक स्वर्णिम कार्यकाल है भारत आज दुनिया में धमक के साथ तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है, 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।

कांग्रेस के घोषणा पत्र ने हमारा ध्यान आकर्षित किया : योगी 

चुनाव में नॉन रिलेवेंट मुद्दे आने के सवाल पर योगी ने कहा कि मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं हूँ, शुरुआत में हमें मोदी  की  विकास, सुशासन और सुरक्षा की गारंटी से की यही मुद्दे थे, पहला चरण इसी दिशा में था इसी दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र सामने आय और उसमें जो बातें है वो भारत के लिए खतरनाक हैं,  चूँकि कांग्रेस का इतिहास संदिग्ध रहा हैं इसलिए स्वाभाविक रूप से ये मुद्दे प्रासंगिक हो जाते है हम चुनाव में 10 साल के कार्यों के आधार पर गए लेकिन उनके घोषणा पत्र ने हमारा ध्यान आकर्षित किया।

विरासत टैक्स पर योगी ने किया बड़ा हमला 

योगी ने कहा सेम पित्रोदा का वक्तव्य सबने पढ़ा, कांग्रेस ने कर्नाटक में क्या किया सबने देखा, पिछड़े वर्ग के आरक्षण के लाभ में मुसलमानों को घुसेड़कर उनके अधिकारों में लूट करने की जो शुरुआत की है वो संदेह पैदा करता हैं,  विरासत टैक्स की बात भी खतरनाक इशारा है, एक झटके में गरीबी हटा देंगे, वे एक्सरे करायेंगे, वो हर संपत्ति को अपने कब्जे में लेंगे, अरे एक तरफ ये लोग मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं और दूसरी तरफ किसी ने संपत्ति बनाई है, माता बहनों के गहने, बाप दादा की कमाई को आधा हड़प लेंगे, पर्सनल लॉ, तीन तलाक लागू करने की बात कांग्रेस कर रही है।

देश में नक्सलवाद, माओवाद सोच को फिर से पनपने नहीं देंगे 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन मुद्दों पर भारत का विभाजन हुआ था कोई राजनीतिक दल फिर से उस तरफ देश को ले जाने का प्रयास करेगा तो उसका  विरोध हर हाल में होगा,  भारत में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है लेकिन यदि नक्सलवाद, माओवाद सोच को फिर से पनपने का प्रयास होगा तो हम बरदाश्त नहीं करेंगे, संपत्ति पर कब्ज़ा करने  की सोच, कॉमन मेन को प्रताड़ित करने का प्रयास होगा तो भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी, ये मुद्दे आज रिलेवेंट है इसलिए भाजपा जनता को आगाह कर रही है कि आपका एक वोट देश की तस्वीर और तकदीर को बदलने में निर्णायक साबित होगा, जनता कांग्रेस के  मंसूबों पर समय रहते अपने वोट के माध्यम से ‘पानी फेरने’ का काम करे, वर्ना ये गठबंधन देश के लिए, कॉमन मेन के लिए और आधी आबादी के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews