CM Yogi ने तेंदुए के बच्चे को हाथों से पिलाया दूध, वीडियो में नजर आया पशु प्रेम

CM Yogi ने तेंदुए के बच्चे को हाथों से पिलाया दूध, वीडियो में नजर आया पशु प्रेम

गोरखपुर, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसी न किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री का पशु प्रेम साफ तौर से नजर आया।

योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के चिड़ियाघर का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने तेंदुए के शावक को अपनी गोद में लेकर बोतल से दूध पिलाया। तेंदुए का शावक दूध पीने से हिचकिचा रहा था। इसके बाद वहां मौजूद टीम उसे योगी आदित्यनाथ के पास लेकर पहुंची।

Must Read- हरियाणा के यमुनानगर में लोगों पर गिरा जलता हुआ रावण, कई लोग घायल

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रबड़ के दस्ताने पहने हुए हैं और शावक को पकड़कर दूध पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद तेंदुआ दूध पीने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान चिड़ियाघर के बाड़ों में मौजूद अन्य जानवरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान चिड़ियाघर के अधिकारियों ने सीएम को बाड़ों की विशेषताओं और जानवरों को वहां कैसे रखा जाता है इस बारे में जानकारी दी।

बता दें कि इस प्राणी उद्यान का उद्घाटन योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल मार्च के दौरान किया था। यह पूर्वांचल का पहला और उत्तर प्रदेश का तीसरा प्राणी उद्यान है। मंत्री के इस दौरे के दौरान उनके साथ भाजपा सांसद रवि किशन भी नजर आए इसके अलावा पशु चिकित्सक चिड़ियाघर के अधिकारी वहां पर पूरे समय मौजूद थे। सीएम योगी की इस वीडियो को उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews