शिक्षकों-कर्मियों को CM का बड़ा तोहफा, वेतन में वृद्धि का ऐलान, अब खाते में आएंगे 10 हजार रुपए, नियमितकरण पर भी अपडेट

delhi cm

Temporary Teachers Honorarium hike : आंगनवाड़ी कर्मियों और उनकी सहायिकाओं का मासिक पारिश्रमिक बढ़ाने के बाद अब ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने अस्थायी शिक्षकों को भी तोहफा दिया है। सीएम नवीन पटनायक ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले  ओडिशा के अस्थायी शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने तथा ओडिशा शिक्षक अर्हता परीक्षा (ओटेट) उत्तीर्ण कर चुके अध्यापकों की सेवाएं नियमित करने की घोषणा की।

अब हर मिलेंगे दस हजार रुपए

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को अस्थायी शिक्षकों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की घोषणा की। अस्थायी शिक्षक, जिन्हें ‘गण शिक्षक’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने ओटीईटी पास नहीं किया है, उन्हें बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। इन शिक्षकों को 7000 रुपये प्रतिमाह के बजाय अब दस हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।इस फैसले से 1,121 गण शिक्षार्थियों को फायदा होगा।

नियमित करने की भी घोषणा

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक,  जिन सहायक अध्यापकों ने ओटेट उत्तीर्ण कर ली है लेकिन उन्हें अभी सलाना वेतनवृद्धि नहीं मिली है, उन्हें भी अब सलाना वेतनवृद्धि मिलेगी। इससे 9,520 ऐसे अध्यापक लाभान्वित होंगे।साथ ही जो ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओटीईटी) पास करने वालों की सेवाओं को नियमित करने की घोषणा की।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भी परिश्रामिक बढ़े

  • इससे पहले सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों को बड़ी सौगात देते हुए पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की घोषणा की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक पारिश्रमिक 7,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये,मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक पारिश्रमिक 5,375 रुपये से बढ़ाकर 7,250 रुपये और आंगनवाड़ी सहायक का वेतन 3,750 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
  • नया वेतन अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगा, ऐसे में अक्टूबर से जनवरी तक की चार महीनों की बकाया राशि 5 से 10 मार्च के बीच उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। इससे 1.48 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को लाभ मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews