कैबिनेट का बड़ा फैसला, पेंशन राशि हुई डबल, अब खाते में आएंगे 20000, इन पेंशनरों को मिलेगा लाभ

minimum wage

Freedom Fighters Pension: महाराष्ट के पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की एकनाथ शिंदे (Maharashtra Eknath Shinde Government) सरकार ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली पेंशन की राशि को दोगुनी करने का फैसला किया है।इसके तहत अब इन पेंशनरों को हर महीने 20000 रुपए मिलेंगे।

नए साल से पहले महाराष्ट्र सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम और गोवा मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन को दुगुना कर दिया है। इसका मतलब अब राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों को 10 की जगह 20 हजार रुपये मिलेंगे।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पेंशन को दोगुना करने का फैसला लिया गया।

इन्हें मिलेगा लाभ

कैबिनेट के इस फैसले के बाद पूरे महाराष्ट्र में लगभग 6,229 स्वतंत्रता सेनानियों को लाभ मिलेगा और राज्य के खजाने पर 74.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ आएगा। बता दे कि यह पेंशन योजना 1965 में शुरू की गई थी, इसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम (1947), मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम (1948) और गोवा मुक्ति आंदोलन (1961) में भाग लिया था, जिन्हें अब ये लाभ मिलेगा।इसके तहत 2 अक्टूबर 2014 से पेंशनरों को 10 हजार रुपए पेंशन दी जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews