कर्मचारियों को CM का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, किस्तों में होगा एरियर का भुगतान, कैबिनेट की मंजूरी, खाते में बढ़कर आएगी राशि

हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ते 3 फीसदी बढ़ा दिया है।यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी मानी जाएगी।
Dearness allowance HIKE 2024

ASSAM Dearness Allowance Hike : असम के लाखों सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।यूपी राजस्थान हरियाणा ओडिशा तेलंगाना और केरल के बाद अब असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ते 3 फीसदी बढ़ा दिया है।यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी मानी जाएगी।

रविवार को सीएम हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों की डीए में वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद राज्य कर्मचारियों का डीए केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 53 फीसदी हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी। बकाया राशि का भुगतान अगले वर्ष जनवरी से अप्रैल तक मासिक वेतन के साथ चार समान किस्तों में किया जाएगा। कर्मचारियों को दिसंबर से संशोधित डीए के साथ वेतन मिलेगा ।

चाय बागान श्रमिकों को पीएफ का लाभ

कैबिनेट बैठक में असम चाय बागान भविष्य निधि योजना के प्रावधान को खत्म करने का भी फैसला लिया गया। इसके तहत 15,000 रुपये से अधिक मासिक वेतन वाले चाय बागान श्रमिकों को भविष्य निधि (पीएफ) लाभ प्राप्त करने से रोक दिया गया था। सीएम ने कहा कि श्रमिकों का वेतन अब बढ़ रहा है, हम नहीं चाहते कि कोई भी पीएफ लाभ से वंचित रहे। इसलिए, 15,000 रुपये मासिक आय की सीमा को हटाने का फैसला किया गया है।कैबिनेट ने असम चाय बागान भविष्य निधि और पेंशन निधि योजना, 1968 के पैरा 22 और 29 में संशोधन को मंजूरी दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews