सीएम का तोहफा, रिटायरमेंट एज में 3 वर्ष की वृद्धि, अब 65 साल में होंगे रिटायर, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

58 साल की उम्र में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के रिटायर होने पर उन्हें 65 साल की उम्र तक एक्सटेंशन दी जाएगी। यानी 7 साल के लिए चाहे तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर सकते हैं।
Retirement Age-Hike

Retirement Age Hike 2025 : पंजाब के मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु में 3 वर्ष की वृद्धि की है, जिसके बाद रिटायरमेंट एज 62 से बढ़कर 65 साल हो गई है। यह अहम फैसला शुक्रवार को पंजाब की भगवंत मान मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, एमबीबीएस और एमडी के छात्रों को पढ़ाने वाले प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़कर 65 साल हो गई है। इस फैसले से 41 प्रोफेसरों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल ऑफिसर यानी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र जो पहले 58 साल थी, उसे बढ़ाकर 65 साल कर दिया है।

इन डॉक्टरों को मिलेगा 7 साल का एक्सटेंशन

भगवंत मान कैबिनेट ने यह भी फैसला किया है कि 58 साल की उम्र में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के रिटायर होने पर उन्हें 65 साल की उम्र तक एक्सटेंशन दिया जाएगा। यानी 7 साल के लिए चाहे तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर सकते हैं। 58 साल की उम्र में इन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का जो आखिरी वेतन होगा, उसे ध्यान में रखते हुए कॉन्ट्रैक्ट पर एक्सटेंशन देते हुए वेतन दिया जाएगा।

इस अध्यादेश को भी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में पंजाब लॉ ऑफिसर्स (एंगेजमेंट) एक्ट, 2017 में संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी है। इस संशोधन का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के उम्मीदवारों को एजी कार्यालय, पंजाब में संविदा आधारित कानून अधिकारियों के रूप में नियुक्ति के लिए आय मानदंडों में छूट देना है।इस संशोधन के जरिए अब एजी ऑफिस में 58 पदों पर जिनमें सीनियर एडवोकेट जनरल, एडिशनल एडवोकेट जनरल, सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल, असिस्टेंट एडवोकेट जनरल या एडवोकेट जनरल के पदों पर यह आरक्षण लागू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews