Delhi Minimum Wage Hike : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने दिवाली से पहले श्रमिकों और कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की आतिशी सरकार ने पदभार ग्रहण के बाद मजदूरों की न्यूतम मजदूरी बढ़ाने का ऐलान किया है।अकुशल मजदूर को 18 हजार, अर्धकुशल श्रमिक को 19 हजार और कुशल को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार ने अकुशल मजदूर के लिए न्यूनतम मजदूरी 18,066 रुपया प्रति महीना कर दिया है, अबतक इन्हें17,494 रुपए मिलते थे। वही अर्धकुशल श्रमिक को अब 19,929 रुपये प्रति महीने मिलेंगे,अभी तक ₹19,279 इसकी सीमा थी। इसके अलावा कुशल श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी को 21,215 से बढ़ाकर 21,917 रुपये कर दी गई है।
बता दे कि अकुशल श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन लगभग 178 रुपये प्रतिदिन या 5,340 रुपये प्रति माह है।
ये भी पढ़ें
1पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के विरोध के बावजूद 152 रिटर्निंग अधिकारियों को SDM स्तर पर किया प्रमोट
2वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- भारत नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश
3IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 13 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी
4मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष क्यों ला रहा महाभियोग? 193 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ शुक्रवार को दोनों सदनों में देगा नोटिस
नई दरें अक्टूबर से लागू, खाते में आएंगे 21000 से ज्यादा रु
- सीएम आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर न्यूनतम वेतन को बढ़ाने का फैसला लिया है।1 अक्टूबर 2024 से लागू नई दरों के साथ अब अकुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन ₹18,066, अर्धकुशल श्रमिक का ₹19,929 व कुशल श्रमिकों न्यूनतम वेतन बढ़कर ₹21,917 हो गया है।
- एक ओर भाजपा शासित राज्य हैं जहाँ न्यूनतम वेतन दिल्ली की तुलना में आधा है। तो दूसरी तरफ़अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली है जहाँ सरकार आम आदमी को सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर जरूरी कदम उठाती है। पूरे देश में सबसे ज़्यादा ‘मिनिमम वेज’ दिल्ली में हैं।