कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हुआ हैक, बोले – ‘बैकअप अकाउंट भी चला गया’

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स बटोरने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, दरअसल उन्होंने बैकअप अकाउंट भी बंद होने का दावा किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हुआ हैक, बोले - 'बैकअप अकाउंट भी चला गया'

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जानकारी दी है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। दरअसल उन्होंने यह भी दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया गया है। दिपके ने एक्स पर अपने अकाउंट का एक स्क्रीशॉट पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मेटा को टैग करते हुए लिखा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि वह इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं हो पा रहा है। इस मामले पर मेटा ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

दरअसल अभिजीत दिपके ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया गया है। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट के 21 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक और हैंडल बना दिया गया था।

पहले से इसकी उम्मीद थी: अभिजीत दिपके

अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद पहले से थी। उन्होंने बताया कि कल से उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही थी। दिपके ने आगे कहा कि सरकार का दांव उलटा पड़ गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब ‘एक्स’ पर ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक नया अकाउंट शुरू किया है। दिपके ने यह भी कहा कि टीम इस मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाएगी। ‘कॉकरोच इज बैक’ एक्स हैंडल शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद शाम छह बजे तक इसके फॉलोअर्स की संख्या 39,000 हजार से अधिक हो गई थी। इस नए हैंडल ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया।

तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए

कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। ये आवेदन ऐसे महत्वपूर्ण समय में दाखिल किए गए हैं जब कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों और मजबूत डिजिटल मौजूदगी के कारण तेजी से चर्चा में आई है। पार्टी ने कुछ ही दिनों में लाखों लोगों तक पहुंच बनाने और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाने में उल्लेखनीय सफलता पाई है।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews