
नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल और धारा 370 को लेकर राजसभा के बाद लोकसभा में भी जमकर हंगामा हुआ| चर्चा के दौरान कांग्रेस के संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के एक सवाल से कांग्रेस की किरकिरी हो गई| इस सवाल के दौरान उनके बगल में बैठीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी चौंक गई और उनका रिएक्शन का वीडियो भी वायरल हो गया| वहीं चौधरी के सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह भड़क गए और खड़े होकर जवाब में शाह ने कहा, “इस मामले पर कांग्रेस को अपना रुख साफ करना चाहिए, कांग्रेस बताएं कि क्या कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र मॉनिटर करे।”
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच तीखी नोंक-झोक हुई| कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने रातो-रात नियम कायदों को ताक पर रखकर जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दिए और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया| इस पर अमित शाह भड़क गए और उन्होंने कहा कि सरकार ने कौन सा नियम तोड़ा है अधीर रंजन ये बताएं, सरकार उसका जवाब देगी| वहीं आगे अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आपने अभी कहा कि कश्मीर अंदरूनी मामला है, लेकिन यहां अभी भी संयुक्त राष्ट्र 1948 से मॉनिटरिंग करता आ रहा है| यह बोलते ही सदन में हंगामा हो गया और अमित शाह ने इस पर अधीर रंजन चौधरी को तुरंत टोका| गृह मंत्री ने कहा, “आप ये स्पष्ट कर दें कि ये कांग्रेस का स्टैंड है कि संयुक्त राष्ट्र कश्मीर को मॉनिटर कर सकता है.” इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ| अमित शाह ने बार बार कहा कि आप ये स्पष्ट कर दें कि कश्मीर को UN मॉनिटर कर सकता है…आपने अभी कहा है|
इस दौरान सोनिया गांधी अधीर रंजन के बगल में बैठीं थी | जब अधीर रंजन ने संयुक्त राष्ट्र वाली बात कही तो सोनिया गांधी चौंकती हुई दिखाई दीं, वह पीछे की ओर पलटीं और पीछे की पंक्ति में बैठे पार्टी के नेताओं की तरफ कुछ इशारा किया| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में जो पक्ष रखा है उससे सोनिया गांधी नाराज हैं. सोनिया गांधी ने इसको लेकर अधीर रंजन से भी बात की है. हालांकि, सोनिया गांधी ने मनीष तिवारी के भाषण की तारीफ की है|
Don’t miss Sonia Gandhi’s reaction when Adhir Ranjan Choudhury made his ludicrous blunder in Lok Sabha earlier today: pic.twitter.com/STJxuEmgbI
— Shiv Aroor (@ShivAroor) August 6, 2019

