कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, MP में इन वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, MP में इन वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी

Congress appointed election observers : आने वाले समय में मध्य प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं, पार्टियों के बड़े नेता इन प्रदेशों में दौरे कर रहे हैं और माहौल को समझने की कोशिश कर रहे है जिससे चुनावी रणनीति बनाने में आसानी हो।

इस बीच अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की आज घोषणा की, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में राजस्थान , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए नियुक्त नेताओं के नाम हैं ।

पार्टी ने इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्तियाँ की है, पार्टी महा सचिव केसी वेणुगोपाल ने आज ये सूची भी जारी की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews