कांग्रेस को छतरपुर, टीकमगढ़, बंगाल दिखाई नहीं देता, बोले वीडी शर्मा सीएम मोहन यादव की मेहनत और परिश्रम से घबराई है कांग्रेस

VD Sharma On Congress: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को छतरपुर, टीकमगढ़ और बंगाल की स्थिति दिखाई नहीं देती।
congress

VD Sharma On Congress: कांग्रेस को लेकर वीडी शर्मा एक बार फिर हमलावर हुए हैं। इस बार प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और बातों को उनके द्वारा स्वार्थ का स्वांग बताया। जिसे रचकर कांग्रेस और इसके कुछ नेता सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास कर रहे हैं।

वीडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस को जनता द्वारा सिरे से नकार दिया गया है, उन राज्यों में अब कांग्रेस झूठ कपट , छल, फरेब की नकारात्मक राजनीति कर रही है।

अपनी बात को आगे कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रहती है, कांग्रेस को ना टीकमगढ़ की, ना छतरपुर की और ना ही बंगाल की घटना दिखाई देती है। चाहे जीतू पटवारी हों, राहुल गांधी हों, सोनिया गांधी हों या लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी हों किसी को भी बंगाल की बेटी का दर्द दिखाई नहीं देता, कोई भी उस पर बयान नहीं देता।
[dgv_vimeo_video id=”1004410556″]

कटनी की घटना को बताते हुए मीडिया को वीडी ने बताया कि , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं और आमजन के मामलों में त्वरित एक्शन लेने की उनकी छवि है। जैसे ही हमारी सरकार को 11 माह पुरानी कटनी की घटना का पता लगा वैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा दोषियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”1004411263″]

विष्णु दत्त शर्मा ने वायनाड का उदाहरण देते हुए मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की गंभीरता और संवेदनशीलता की बात पत्रकारों के सामने रखी और बताया कि कैसे वायनाड में आई बाढ़ को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार ने केरल राज्य को सहायता मुहैया कराई। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करने वाली सरकार है।

वीडी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें हिम्मत है तो वह टीकमगढ़, छतरपुर और बंगाल पर बयान देकर दिखाएं केवल तुष्टिकरण की राजनीति न करें देश और समाज के लिए कुछ प्रयास करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews