Coronavirus: मुख्यमंत्री के बाद पूर्व CM कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Coronavirus: मुख्यमंत्री के बाद पूर्व CM कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

बैंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट

देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है, आम से लेकर खास तक इसकी चपेट में तेजी से आ रहे है।खास करके कर्नाटक (Karnataka) में इसका कहर तेजी से बरप रहा है।मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा (Chief Minister BS Yedurappa) के बाद विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि कोरोना टेस्ट में वो पॉजिटिव निकले हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वो अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने ट्वीट में सलाह दी कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वो लक्षणों को लेकर सावधान रहें और खुद को क्वारंटीन कर लें।

सिद्धारमैया के साथ उनकी उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और बेटा खुद आइसोलेशन में चला गया है। इस समय बेंगलुरु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस महामारी के चलते बेंगलुरु में लॉक डाउन को बढ़ाया गया है।

बता दे कि भारत में अब तक करीब 18.55 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से करीब 39 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर ये है कि 12,30,000 से भी अधिक लोग सही हो चुके हैं। यानी एक्टिव मामले अब करीब 5.85 लाख बचे हैं। इनमें भी गंभीर रूप से सिर्फ 8,944 लोग ही बीमार हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews