उफनती नदी में बहे कांग्रेस विधायक, कार्यकर्ताओं ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

MP News

देहरादून। डेस्क रिपोर्ट।

कांग्रेस विधायक हरीश धामी(Harish Dhami गुरुवार को एक हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गए।दरअसल, गुरुवार को विधायक पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के धारचूला (Dharchula) इलाके में बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे, लौटने वक्त एक छोटी नदी को पार करने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे फिसल गए, मलबे का बहाव इतना तेज था कि वे करीब 10 मीटर तक बह गए।हालांकि कोई हादसे के घटने से पहले ही मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। बोल्डरों की चपेट में आने से विधायक के हाथ, पैर और माथे पर चोटें भी आई हैं।

उत्‍तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के कारण नदी, नालों में पानी भर गया है। पिथौरागढ़ में ऐसी ही एक घटना में गुरुवार को कांग्रेस विधायक हरीश धामी भी फंस गए थे। वह भारी बारिश से प्रभावित गांवों लुम्‍टी और मोरीका दौरा करने गए थे, जब वापसी के वक्‍त एक छोटी नदी में पानी अचानक बढ़ने लगा और वह इसकी चपेट में आ गए। उनके साथ गए लोगों ने उन्‍हें बाहर निकाला।

इस घटना में वह मामूली रूप से जख्‍मी हो गए।। वहां मौजूद सेना के फार्मासिस्ट से प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें थोड़ी बहुत राहत मिली।विधायक हरीश धामी ने कहा इस आपदा की घड़ी में मेरे दर्द से अधिक प्रभावितों का दर्द मायने रखता है। प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास रहेगा। घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी घबरा गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews