कांग्रेस विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में करवाया गया भर्ती

कांग्रेस विधायक

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) के कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर (Congress MLA Inderraj Gurjar) की तबियत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें देर रात SMS हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि गुर्जर को तेज बुखार और गले में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन में होगी 8.8 प्रतिशत वृद्धि, सैलरी में आएगा उछाल

इंद्रराज गुर्जर विराट नगर से कांग्रेस विधायक है और सचिन पायलट गुट के माने जाते है।सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी और रफीक खान समेत कांग्रेस के कई नेता अस्पताल पहुंचे और ICU में भर्ती विधायक इंद्राज गुर्जर की कुशलक्षेम पूछी। देर रात चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी गुर्जर की कुशलछेम पूछने अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़े.. MP News : पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 6 कर्मचारियों को नोटिस, 1 की सेवा समाप्त

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में भर्ती कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वो जल्दी ठीक हो जाए।पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट (Congress MLA Sachin Pilot) ने ट्वीट कर लिखा है कि विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर जी की अस्वस्थता के समाचार प्राप्त हुए हैं। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

https://twitter.com/dineshkumawat/status/1435912156281651204

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews