VIDEO: जैश सरगना मसूद अजहर को ‘जी’ बोल गए राहुल, भाजपा हुई हमलावर

-congress-president-rahul-gandhi-calls-masood-azhar-ji-bjp-attack-

नई दिल्ली| देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और नेताओं की बयानबाजी अब सियासी मुद्दा बनने लगी हैं| देश में एयर स्ट्राइक को लेकर जारी सियासत के बीच अब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को बीजेपी पर हमला बोलना महंगा पड़ गया है| राहुल गाँधी की जुबान फिसली और पुलवामा हमले के मास्टर माइंड और जैश के सरगना आतंकी मसूद अजहर को राहुल ‘अजहर जी’ बोल गए| भाजपा ने राहुल के इसी बयान को ट्वीट कर तंज कसा है, वहीं भाजपा नेता अब राहुल पर हमलावर हो गए हैं, सोशल मीडिया पर राहुल गाँधी का वीडियो शेयर कर हमला बोला जा रहा है| 

दरअसल, दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को खरी खोटी भी सुनाई। इस दौरान राहुल गाँधी ने पुलवामा हमले का जिक्र कर बीजेपी पर हमला बोल रहे इस दौरान पुलवामा में वो शहीदों की संख्या कभी 40 तो कभी 45 बता रहे थे। जैश के सरगना को उन्होंने मसूद अजहर तो कभी मसूद अजहर जी के नाम से संबोधित किया| राहुल ने कहा ‘’बीजेपी की पिछली सरकार ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा.’’ इसी दौरान राहुल गांधी ने ‘मसूद अजहर जी’ कह दिया| राहुल गाँधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| आपको याद होगा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कह कर संबोधित किया था। ये बात अलग है कि बयान पर बवाल के बाद उन्होंने सफाई दे दी थी। 


हमलावर हुई भाजपा 

राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने ट्वीट कर उनपर जबरदस्त हमला बोला है. राहुल के भाषण की वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है, ”देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान.”




Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews