Rajasthan Congress Second List : कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 43 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इस सूची में सीएम गहलोत के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, परसादी लाल मीणा और अर्जुन सिंह बमानिया का नाम भी शामिल है, खाचरियावास सिविल लाइन्स से चुनाव लड़ेंगे। जबकि परसादी लाल मीणा को लालसोट से टिकट दिया गया है। वहीं, बमानिया को बांसवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है।

इन सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान

बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी जिसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का नाम शामिल था। कांग्रेस ने 200 में से अब तक 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं। सभी 200 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में मतदान 23 नवंबर को होगा। इसी दिन मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव के मतदान होंगे।