कांग्रेस ने बताया सोनिया गांधी क्यों है अस्पताल में भर्ती, बताई उनकी बीमारी

कांग्रेस ने बताया सोनिया गांधी क्यों है अस्पताल में भर्ती, बताई उनकी बीमारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती (Sonia Gandhi hospitalized) हैं, कांग्रेस (Congress) ने आज आधिकारिक बयान जारी कर उनकी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजानिक की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महसचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट शुक्रवार को सोनिया गांधी के हेल्थ पर अपडेट (sonia gandhi health update) दिया उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण के बाद (sonia gandhi corona positive) 12 जून को अचानक सोनिया गांधी नाक से काफी खून बहने लगा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ  बुधवार सुबह उन्हें इससे सम्बंधित प्रोसीजर से भी गुजरना पड़ा।

ये भी पढ़ें – शिवराज, तोमर, सिंधिया, नरोत्तम ने भरवाया सुमन शर्मा का नामांकन, विकास को लेकर सीएम ने कहीं बड़ी बात

जयराम रमेश के मुताबिक सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में फंगल इन्फेक्शन पाया गया। इसका और कोविड के बाद दिखने वाले अन्य लक्षणों को लेकर उनका इलाज चल रहा है। वह डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें – आने वाले शनिवार से यह ग्रह बना रहा पंच महापुरुष योग, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

आपको बता दें कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी को 2 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वे कोरोना संक्रमित हुई थी। उन्हें ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में मणि लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में पेशी का नोटिस भेजा था , वे अभी अस्पताल में भर्ती हैं, बीमारी के चलते ED ने सोनिया गांधी को नया समन जारी कर अब 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए को कहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews