सुप्रिया श्रीनेत ने संबित पात्रा को टीवी पर कहा “नाली का कीड़ा,” ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

सुप्रिया श्रीनेत ने संबित पात्रा को टीवी पर कहा “नाली का कीड़ा,” ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर राजनीतिक दल के नेता प्रवक्ता बहस के दौरान एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश में आक्रामक हो जाते हैं। कई बार आवेश खोकर वे अपशब्दों का प्रयोग भी कर जाते हैं। ऐसी की एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) को “नाली का कीड़ा” कह डाला। इसके बाद अब ट्विटर (twitter) पर #नाली_का_कीड़ा ट्रेंड कर रहा है।

बड़ी राहत: मप्र सरकार ने तय की निजी अस्पतालों की फीस, 10 जून से लागू होंगी नई दरें

दरअसल न्यूज चैनल पर मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने को लेकर केंद्र सरकार की की कार्यप्रणाली पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान गर्मागर्मी में संबित पात्रा ने सुप्रिया श्रीनेत को कह दिया कि “ये अनपढ़ महिला क्या कह रही है।” बस इतना सुनना था कि सुप्रिया आपा खो बैठीं और कहने लगीं कि “अपनी औकात पर क्यों उतर आते हो। मैं अनपढ़ हूं, मैं बदमतमीज हूं मैं सब कुछ हूं। तुम दो कौड़ी के नाले के कीड़े हो। चुप हो जा नाली के कीड़े।” इस दौरान टीवी एंकल लगातार दोनों को चुप कराने की कोशिश करती रहीं लेकिन वे दोनों चुप नहीं हुए। अब ट्विटर पर #नाली_का_कीड़ा ट्रेंड हो रहा है और अधिकांश लोग नेताओं की इस तरह भाषायी मर्यादा खोने पर आलोचना कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews