कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी की सांसद को किया निलंबित, लगाये ये गंभीर आरोप

कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी की सांसद को किया निलंबित, लगाये ये गंभीर आरोप

Congress MP Preneet Kaur suspended : भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने निकली कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी एकता को ही मजबूत नहीं रख पा रही है, यात्रा के दौरान ही कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया अब पार्टी ने अपनी ही एक सांसद को निलंबित कर दिया है, पार्टी आलाकमान ने अपनी सांसद को निलंबन का नोटिस थमाते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।

आपको बता दे कि कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से सांसद परनीत कौर को निलंबित कर दिया है, परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं, अमरिंदर ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा ज्वाइन कर ली थी लेकिन परनीत कौर ने पार्टी नहीं छोड़ी है।

कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि “सांसद परनीत कौर के निलंबन की कार्यवाही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की शिकायत पर की गई है, पार्टी ने कहा कि ये फैसला अनुशासन समिति ने लिया है क्योंकि पटियाला सांसद कथित रूप से भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं”

तारिक अनवर ने कहा कि परनीत कौर की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं इसलिए राज्य इकाई की मांग पर उन्हें निलंबित कर नोटिस दिया है और तीन दिन में जवाब मांगा है और पूछा है कि क्यों ना आपको निष्कासित कर दिया जाये , अब यदि जवाब संतोषजनक नहीं आता तो निष्कासन जैसी कड़ी कार्यवाही भी संभव है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews