कांग्रेस का सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर एक्शन, पार्टी से किया निलंबित, लगाए थे ये आरोप

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पर सीएम पद के लिए 500 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद पार्टी ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
कांग्रेस का सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर एक्शन, पार्टी से किया निलंबित, लगाए थे ये आरोप

कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के बयान से राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। उनके एक बयान ने कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सीएम पद के लिए 500 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद पार्टी ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

कांग्रेस ने क्यों किया सस्पेंड?

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धु राजनीति से किनारा किए हुए हैं लेकिन अब उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। शनिवार को सिद्धु की पत्नी नवजोत कौन ने कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे। पंजाब में 2027 में चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा था हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपए की जरूरत होती है जो हमारे पास नहीं हैं।

इस बयान के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। इतना ही नहीं नवजोत कौर से इस बयान ने पार्टी को भी हिलाकर रख दिया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी बयान देने से पी​छे नहीं हटे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। मामला इतना बड़ गया कि पंजाब कांग्रेस पार्टी को एक्शन लेना पड़ा।

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास लोगों को मुख्यमंत्री के योग्य बनाने के कई मापदंड हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। मगर कहा कि उन्हें भी किसी ने बताया था कि किसी को मुख्यमंत्री का पद 350 करोड़ रुपये में मिला।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews