चौराहे पर बने यातायात बूथ में कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी! फंदे पर लटकता मिला शव

indore news

Constable hanged himself in the traffic booth : उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक यातायात बूथ में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। कोतवाली इलाके में सोल्जर बोर्ड चौराहे के पुलिस बूथ के अंदर पुलिसकर्मी अशोक कुमार यादव का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहां से गुजरने वाले लोगों ने शव को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक सिपाही देवरिया जिले का रहने वाला था और हरदोई यातायात पुलिस में तैनात था। यहां वो अकेला रहता था। घटना की सूचना लगते ही पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है और घरवालों को सूचना दे दी है। इस मामले में एसपी का कहना है कि पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन अब तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शहर कोतवाली के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर ये यातायात बूथ बना हुआ है। इस बूथ के अंदर लोहे के एंगल में फंदे पर पुलिसकर्मी का शव देखा गया। लोगों ने जब इसे देखा हड़कंप मच गया और वहां भीड़ लग गई। इसके बाद बूथ खोलकर पुलिसकर्मी के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है और उसके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले की जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews