CBSE Exam 2021-22: बवाल के बाद हटाया सवाल, छात्रों को मिलेंगे पूरे नंबर, पढ़े नया आदेश

CBSE 10th Term 2 Result 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं (CBSE Class 10 Term-1 Exam 2021) के इंग्लिश पेपर पर मचे बवाल (CBSE Paper Controversy) के बाद सवाल को हटा दिया गया है और सीबीएसई ने इसे वापस लेते हुए कहा है कि पैसेज नंबर 1 बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं है, इसे हटा दिया गया है और सभी छात्रों को इसके पूरे नंबर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 48 घंटों बाद फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में 10 डिग्री से नीचे पारा, जानें ताजा अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse Notification) ने बयान जारी कर कहा कि कक्षा 10वीं टर्म-1 परीक्षा के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर प्रश्न पेपर के पैसेज का एक सेट बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है। इस पर मिले फीडबैक के आधार पर बोर्ड ने इस मामले को विषय विशेषज्ञों के पास समीक्षा के लिए भेजा था। उनकी सिफारिश के आधार पर पैसेज नंबर 1 और इससे संबंधित प्रश्न को प्रश्न पत्र से हटाने का फैसला लिया गया है। इसके बदले में स्टूडेंटस् को फुल मार्क्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. Bhopal News: आईएएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में एक्टिव केस 70 पार

बता दें कि 11 दिसंबर 2021 को 10वीं का अंग्रेजी का पेपर था, जिसमें  ‘महिलाओं की मुक्ति ने बच्चों पर माता-पिता के अधिकार को समाप्त कर दिया’ और ‘अपने पति के तौर-तरीके को स्वीकार करके ही एक मां अपने से छोटों से सम्मान पा सकती है’ जैसे वाक्यों का उपयोग किया गया था, जिस पर सड़क से लेकर सदन तक बवाल मचा था।पेपर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने भी जमकर आपत्ति जताई थी हैशटैग #सीबीएसई इनसल्टस वुमैन ट्रेंड हो गया था। वही विपक्ष ने भी सवाल उठाए थे।मामला बढ़ते और चौतरफा घिरते हुए CBSE ने इसे निरस्त कर छात्रों को पूरे नंबर देने का आदेश जारी किया है।

CBSE

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews