New Parliament Inauguration : नए संसद भवन के उद्घाटन पर छिड़ी बहस, 19 दलों ने किया बहिष्कार का ऐलान

Controversy on New Parliament Inauguration

Controversy on New Parliament Inauguration

New Parliament Inauguration : 28 मई को दिल्ली में बने नए संसद भवन का उद्घाटन होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही कई राजनीतिक दल इसको लेकर विरोध जता रहे हैं। अब तक करीब 19 दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नाम भी जुड़ गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में 19 विपक्षी दलों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि जब लोकतंत्र की आत्मा को संसद से ही बाहर निकाल दिया गया है तो अब इसकी कोई अहमियत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, ये बहिष्कार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों करवाया जाना है लेकिन सभी का कहना है कि ये राष्ट्रपति का अपमान है।

राष्ट्रपति भवन का उद्घाटन पीएम मोदी को नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं ट्विटर पर भी उद्घाटन को लेकर बहस छिड़ गई है। 21 मई के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नहीं बल्कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए।

विपक्ष का प्रहार, नई सांसद का बहिष्कार…

इन दलों ने किया बहिष्कार

राजद ने इस समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की।
एनसीपी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगी।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम भी इसका बहिष्कार करेगी
टीएमसी भी इसमें शामिल नहीं होगी।
आम आदमी पार्टी ने भी समारोह में नहीं जाने का एलान किया।
भारतीय भाकपा ने भी इसका बहिष्कार करने की बात कही।
विदुथलाई चिरुथिगल काची भी उद्घाटन में शामिल नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews