Corn Village: विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना भारत का ये गांव, प्राकृतिक खूबसूरती कर देगी मंत्रमुग्ध

Corn Village

Corn Village Of India: देवभूमि उत्तराखंड अपने अंदर खूबसूरत प्राकृतिक नजारे समेटे हुए हैं। यहां पर कई सारे हिल स्टेशन और टूरिस्ट स्पॉट मौजूद है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मसूरी नैनीताल जैसी जगहों का नाम तो सभी ने सुना है लेकिन इसी बीच पढ़ने वाली एक छोटी लेकिन खूबसूरत डेस्टिनेशन भी है जो अपनी खूबसूरती और अनूठी संस्कृति की वजह से जानी जाती है।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बसे हुए हर गांव की कोई ना कोई अनूठी परंपरा है जिसके चलते वह बहुत प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक गांव हैं सैंजी भटोली जो अपनी अनूठी परंपरा की वजह से पहचाना जाता है। इस परंपरा से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुकतावश सैलानी यहां पर पहुंचते हैं। आज हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में जानकारी देते हैं।

ऐसा है Corn Village 

मसूरी से 16 किलोमीटर दूर सैंजी गांव को अपनी अनूठी परंपरा की वजह से खास पहचान मिली है। यहां आने वाले लोग सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले मक्के की फसल को सूखने के लिए अपने घर की दीवारों पर टांग देते हैं।

इस इलाके में यह आज से नहीं बल्कि सदियों से किया जा रहा है और यह यहां की पारंपरिक खेती का तरीका है। सैलानियों को यह चीज बहुत आकर्षित करती है और इसे देखने और जानने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

Corn Village

इस जगह की प्रसिद्धि इतनी बढ़ चुकी है कि सैंजी को अब कॉर्न विलेज के नाम से जाना जाता है। इस ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों के जीवन यापन के तरीके को पास से जानने के लिए मसूरी जाने वाले पर्यटक यहां पर जरूर पहुंचते हैं। टूरिस्ट गाइड विशेष तौर पर पर्यटकों को यहां पर लेकर पहुंचते हैं। अब तो यहां विदेशी सैलानियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

सैंजी बहुत ही खूबसूरत गांव है। यहां पर टूरिस्ट ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आपको भी पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना पसंद है तो यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

यह गांव बहुत खूबसूरत है और इसके आसपास बहुत सारे पहाड़ मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। इस सुंदर जगह पर आप नेचर वॉक पर भी जा सकते हैं जो आपके दिन को पॉजिटिव एनर्जी से भर देगी।

अगर आप भी मसूरी की तरफ घूमने के लिए जा रहे हैं तो उसके पास पड़ने वाली इन दो खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दीदार जरूर करें। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि शायद आप मसूरी को छोड़कर यहीं पर अपने छुट्टियों के दिन बिताने का प्लान बना लें।

लोगों के प्रयास से फेमस हुआ सैंजी

खास बात तो यह है कि बिना सरकार या प्रशासन की मदद से स्थानीय लोगों ने इस जगह को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि देश के साथ विदेशी सैलानियों का भी यहां पर आना जाना लगा रहता है और वह इस जगह को बहुत पसंद करते हैं।

जब आप इस गांव में घूमने के लिए जाएंगे तो यहां के हर घर की खिड़की, छत और मुंडेर पर आपको बर्थडे की लकड़ियां नजर आएंगी। मक्के के अलावा यहां पर गेहूं, चावल और सब्जियां भी उगाई जाती हैं।

Corn Village

गांव में एक छोटी सी लेकिन खूबसूरत नहर है जिसके पानी का उपयोग खेत में सिंचाई के लिए किया जाता है। इसके अलावा रोजमर्रा में उपयोग होने वाले पानी की जरूरत भी इसी नहर से पूरी की जाती है।

अगर आप भी कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और उत्तराखंड के पहाड़ों का दीदार करना चाहते हैं तो मसूरी के रास्ते में पड़ने वाले इस कॉर्न विलेज में जाना बिल्कुल भी ना भूलें। जब आपको यहां के घरों पर भुट्टे टंगे हुए दिखाई देंगे तो निश्चित है यह आश्चर्य भरा होने वाला है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews