Corona Alert : अगले 4 हफ्ते विकट, केंद्र की चेतावनी, कहा- हरसंभव सावधानी रखें

mp corona today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ये हम सबके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona) के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले 4 सप्ताह बेहद विकट हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस बार कोविड 19 की तीव्रता बढ़ी है और ये पिछली बार से अधिक तेजी से फैल रहा है।

ये भी देखिये – बच्चे का वीडियो शेयर कर बोले CM Shivraj ये समझ सकता है मास्क का महत्व तो हम और आप क्यों नहीं?

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगले चार हफ्ते हमारे लिए बेहद क्रिटिकल हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना (Corona) को लेकर स्थितियां गंभीर रूप ले रही है और मृत्यु दर भी 2 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई है। ऐसे में आने वाले 4 हफ्ते हम सबके लिए विकट हैं। उन्होने सभी से सतर्क रहने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। पिछले कुछ दिनों में देशभर के अलग अलग हिस्सों में कोरोना की लहर ने कहर मचा रखा है। महाराष्ट्र में स्थिति सबसे बुरी है। अब वहां एक दिन में 44 हजार से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

इसी के साथ वैक्सीन को लेकर उम्र की सीमा कम करने और 25 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन की मांग पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जिन्हें अधिक जरूरत है उन्हें वैक्सीन दी जा रही है। टीकाकरण का उद्देश्य लोगों को मौत से बचाना और हेल्थकेयर सिस्टम को दुरूस्त करना होता है। भारत सहित अन्य देशों में भी इसी उद्देश्य के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। अमेरिका, फ्रांस, स्वीडन सहित अलग अलग देशों में रिस्क एज वाले ग्रुप का वैक्सीनशन पहले किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि सभी उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए।

ये भी देखिये – Bollywood में कोरोना की लहर, अब कटरीना कैफ हुई पॉजिटिव

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews