कोरोना संकट: कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

कोरोना संकट: कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना से मचे कोहराम से जूझने भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है और लगातार राज्यों इससे निपटने के निर्देश दिए जा रहे हैं| देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक बनी हुई है| जिसको लेकर राज्य से लेकर केंद्र तक सक्रिय है| इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा करेंगे।

बैठक में कोरोना वायरस के मुद्दे पर कैसे आगे बढ़ा जाए और इससे निपटा जाए, इस पर बात होगी। इस दौरान वह कोविड-19 से निपटने के लिए राज्यों की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में आ रही दिक्कतों और परेशानियों को भी सुनेंगे।

कोरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अबतक दो बार संबोधित कर चुके हैं| पीएम ने एक बार कोरोना वायरस के चलते एक दिन का जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, जबकि दूसरी बार उन्होंने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था| ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक देश में जारी रहेगा| पीएम ट्वीट के माध्यम से भी लोकडाउन को लेकर जनता से अपील कर चुके हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews