कोरोना के आंकड़ों ने फिर बढ़ाई चिंता, 13 सितंबर तक लॉकडाउन, ये है नए नियम

Lockdown

पणजी, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Coronavirus Update) के बढ़ते आंकड़े एक बार फिर टेंशन बढ़ा रहे है। पिछले 24 घंटे में देश में 38968 से ज्यादा केस सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। वही तमिलनाडु, केरल और हरियाणा के बाद अब गोवा सरकार (Goa Government) ने सख्ती बढ़ा दी है और 13 सितंबर 2021 तक लॉकडाउन (lockdown Extend) का ऐलान किया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र में आज जमकर बसरेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गोवा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं और 5 की मौत हो गई है, जिसके बाद गोवा सरकार ने लागू कर्फ्यू (Corona Curfew) को रविवार 13 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,74,419 हो गए हैं और मृतकों की संख्या अबतक 3,208 पर पहुंच गई है।कर्फ्यू के दौरान राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में लागू प्रतिबंधों को बरकरार रखा गया है।

यहां पढ़े क्या खुला क्या बंद

  • कैसीनो, सभागार, सामुदायिक हॉल, वाटर पार्क, मनोरंजन पार्क बंद ।।
  • नदी परिभ्रमण की भी अनुमति नहीं ।
  • स्पा और मसाज पार्लर भी बंद ।
  • सिनेमा हॉल को 50% क्षमता के साथ कार्य करने की अनुमति ।
  • स्कूल बंद हैं, हालांकि स्कूली परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाएं कराने की अनुमति सरकार की मंजूरी।
  • सामाजिक/राजनीतिक/खेल/मनोरंजन/शैक्षणिक/सांस्कृतिक, विवाह समारोह और अन्य सभाएं, आयोजन स्थल की क्षमता के 50% से अधिक निषिद्ध ।
  • सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक बार और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित ।
  • इंडोर जिम 50 फीसदी क्षमता पर खुलेंगे।
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (इनडोर या आउटडोर) बिना दर्शकों के खुले ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews