चुनाव आयोग पर भी कोरोना की मार, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त संक्रमित

chief-election-officer-kantarao-calculate-election-expenses-of-collectors

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  दिल्ली में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण चुनाव आयोग (Election Commission) तक पहुँच गया है, खबर है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Chief Election Commissioner Of India Sushil Chandra) और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Election Commissioner  Rajeev Kumar)भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। खास बात ये है कि संक्रमित होने के बाद भी दोनों अधिकारियों ने अपना काम जारी रखा है वो अपने अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के जरिये जुड़े हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner Of India) और चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) के संक्रमित आ जाने से खबर के बाद आयोग में थोड़ी चिंता बढ़ गयी है।  सभी अधिकारी कोरोना से  जरुरी  सभी नियमों क पालन कर रहे हैं।  गौरतलब है कि अभी बंगाल में 22 , 26  और 29  अप्रैल को तीन चरणों का मतदान बचा है। इसीलिए अधिकारी  संक्रमित होने के बाद भी अपने घर से इसपर अपनी नजर बनाये हुए हैं।

ये भी पढ़ें – संक्रमण की रफ्तार तेज पर रिकवरी रेट में तेजी से सुधार, 5 दिन में 32 हज़ार से अधिक हुए स्वस्थ

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के पद छोड़ने के बाद सुशील चंद्रा  ने ये पद संभाला है । 13 अप्रैल को पद सँभालने वाले सुशील चंद्रा  देश के 24 वे चुनाव आयुक्त बने थे।  उन्हें 14 फरवरी 2019 को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews