कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम की तबियत अचानक बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

डिप्टी सीएम

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी(UP) मे कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive0 बीजेपी विधायक (BJP MLA) और योगी सरकार(Yogi Government) में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy CM Dr. Dinesh Sharma) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें आनन-फानन में मंगलवार को पीजीआई (PGI) में भर्ती करवाया गया हैं। अभी तक वे कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में ही थे।डिप्टी सीएम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. मप्र में 5 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 13417 नए केस, 98 ने हारी जिंदगी

डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर बताया है कि विगत दिनों मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के उपरांत डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही आइसोलेट था, बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है।मुझे विश्वास है की आप सभी की शुभकामनाओं से प्रदेश में शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा तथा ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूँगा।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं को छोड़ 31 मई तक सभी स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेस निरस्त, आदेश जारी

बुधवार को देर रात ट्वीट कर डिप्टी सीएम ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।  उन्होंने लिखा था ‘आज मेरी और मेरी पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम अपने आपको घर में ही पृथक-वास में करके चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews