Unlock 3 Guideline: अनलॉक 3 की गाइडलाइन जारी, जानिए क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद

Unlock 3 Guideline: अनलॉक 3 की गाइडलाइन जारी, जानिए क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद

नई दिल्ली| देश में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस (Unlock 3 Guideline) जारी कर दी है| सरकार ने नाइट कर्फ्यू को हटा दिया है| इसके अनुसार रात के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। इस दौरान योग संस्थानों और व्यायाम शालाओं, जिम को 5 अगस्त, 2020 से खोलने की अनुमति होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 (Unlock 3) के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, 5 अगस्त से जिम खोलने की इजाजत दी गई है| देशभर में कॉलेज, स्कूलों और मेट्रो को अभी बंद रखा गया है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर्स, बार और ऑडिटोरियम को भी बंद रखा गया है। कंटनेमेंट जोनों में पूर्व की तरह ही लॉकडाउन जारी रहेगा।

Unlock 2 की अवधि 31 जुलाई को पूरी हो रही है। 1 अगस्त से शुरू हो रहे अनलॉक3 (Unlock3) के लिए गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं| सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़े आयोजनों पर रोक जारी रहेगी| स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शामिल हो सकेंगे| वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा की अनुमति दी गई है|

कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाना जारी रहेगा| निर्माण गतिविधियां चलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी और मास्क का पालन करना होगा| यह गाइडलाइंस सभी जिला कलक्टरों और राज्य सरकारों की वेबसाइटों पर जारी की जाएगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews