Corona Update : 24 घंटे में 2.55 लाख नए पॉजिटिव, दूसरे दिन 50,000 कम हुए केस, रिकवरी रेट बढ़ा

Corona Update : 24 घंटे में 2.55 लाख नए पॉजिटिव, दूसरे दिन 50,000 कम हुए केस, रिकवरी रेट बढ़ा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना की रफ़्तार धीमी (Corona Update) हुई है। पिछले चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 2,55,874 नए केस (Corona Positive Case In India) सामने आये लेकिन ये एक दिन पहले मिले पॉजिटिव मामलों से 50,190 कम है। कल सोमवार को 3,06,064 पॉजिटिव मामले सामने आये थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार 25 जनवरी को कोरोना के 2,55,874 नए पॉजिटिव मामले सामने आये। जबकि 2,67,753 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। नए कोरोना पॉजिटिव मामलों को मिलाकर देश में इस समय कुल एक्टिव केस 22,36,842 हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल 

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में डेली पॉजिटिविटी रेट केवल 15.52 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 93.15 प्रतिशत हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले चौबीस घंटों में 16,49,108 लोगों को वैक्सीन लगाई गई इन्हें मिलाकर देश में अब तक कुल 71.88 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

ये भी पढ़ें – MP Corona: पूर्व CM-सांसद समेत 9451 पॉजिटिव, 21 मरीजों में मिला BA.2 वेरिएंट, एक्टिव केस 70 हजार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews